मुख्यमंत्री चंपावत से लड़ेंगे उपचुनाव! विधायक कैलाश गहतोड़ी ने संगठन को सौंपा इस्तीफा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश की चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश गहतोडी ने प्रदेश भाजपा संगठन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उप चुनाव लड़ेंगे। चम्पावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतौड़ी ने प्रदेश भाजपा संगठन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब इस बारे में विमर्श कर केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री धामी चम्पावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए कैलाश गहतोड़ी विधायक चंपावत में प्रदेश संगठन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है जल्द ही पार्टी पदाधिकारी इस्तीफा को सार्वजनिक कर देंगे। जानकारी मिली है कि जल्दी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करके गए कैलाश गहतोड़ी विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। पार्टी से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार 24 तारीख को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष प्रदेश के सभी सांसदों और राज्यसभा सदस्य और विधान सभा सदस्य के साथ अहम बैठक करेंगे जिसमें आगे की चुनाव रणनीति तैयार की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि चम्पावत की जिला इकाई की ओर से भी मुख्यमंत्री को चम्पावत से उपचुनाव लड़ाने का प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया है। अब विधायक गहतौड़ी ने भी अपना त्यागपत्र प्रदेश संगठन को भेजा है। यद्यपि, सीट तभी रिक्त होगी, जब गहतौड़ी विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। उधर, काफी प्रयासों के बाद भी विधायक गहतौड़ी से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व ने धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया। अब धामी को छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!