मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, यात्रा ना करने की सलाह

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मौसम विभाग की ओर से 15 जुलाई को उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बौछार की बारिश होने की संभावना जताई है।

केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिदायत देते हुए कहा, आवश्यक न हो तो इस दौरान यात्रा करेने से बचें और खुले स्थान पर वाहन और मवेशियों को न रखें। तेज बौछार वाली बारिश और बिजली चमकने से जान-माल की हानि हो सकती है।

दूसरी तरफ पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-तवाघाट- लिपुलेख मार्ग पर जगह-जगह भारी बोल्डर मलबा आने से सड़क बंद है। धारचूला के तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि सड़क 5-6 स्थानों पर बंद है। रास्ता खोलने के लिए पटवारी दिनेश जोशी को टीम के साथ भेजा गया है। बंद सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!