यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 84 वाहन सीज़ 57 के कोर्ट चालान

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में यातायात नियमों के उल्लंघन पर राजधानी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 84 वाहनों को सीज किया गया है।

पुलिस द्वारा चलाए गए वृहद चेकिंग अभियान के दौरान 66 दोपहिया और 18 चौपहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर तेज आवाज निकालना और शराब पीकर वाहन चलाना जैसे मामले शामिल हैं।

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 57 वाहन चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान किए गए। वहीं 77 वाहन चालकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर कुल 38,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!