यूपी : प्रयागराज में लूट के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की गला रेत कर हत्या

MS Malik
By
2 Min Read

एक सप्ताह में दूसरी नृशंस घटना से दहला प्रयागराज, शवों को जलाने के लिए घर में लगा दी आग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। योगी सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद बदमाश जघन्य घटनाओं को अंजाम देने से बिल्कुल नहीं हिचक रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर प्रयागराज में बदमाशों ने लूट के बाद हत्याकांड की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार आधी रात के बाद हत्यारों ने एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं, एक 5 साल की बच्ची पर भी वार किया है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी हासिल की। जिस परिवार की हत्‍या की गई है उसका मुखिया खेती और पशुओं की खरीद बिक्री करके परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात सभी घर में सो रहे थे। जबकि बेटा प्रयागराज शहर में था। इसी बीच रात को बदमाशों ने घर में घुसकर पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी और सामान लूट कर भाग गए। एक पांच साल की बच्ची बच गई है। बेटा प्रयागराज शहर में था इसलिए वह भी बच गया।

मृतकों के नाम
राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार, उम्र 55 वर्ष
कुसुम यादव पत्नी राजकुमार, उम्र 50 वर्ष
मनीषा यादव पुत्री राजकुमार, उम्र 25 वर्ष
सविता यादव पत्नी सुनील, उम्र 30 वर्ष

मीनाक्षी पुत्री सुनील, उम्र 2 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!