अस्तित्व टाइम्स
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 26,596 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। अप्रैल के अंत तक इन भर्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी। डीजीपी मुख्यालय ने आरक्षी स्तर के 19,220 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसमें शामिल हैं:
आरक्षी पीएसी – 9837 पद विशेष सुरक्षा बल आरक्षी – 1341 पद महिला आरक्षी पीएसी – 2282 पद नागरिक पुलिस आरक्षी – 3245 पद सशस्त्र पुलिस आरक्षी – 2444 पद घुड़सवार पुलिस आरक्षी – 71 पद 4,543 दरोगा के पदों पर भर्ती इसके अलावा 4,543 उपनिरीक्षक (दरोगा) पदों पर भर्ती होगी, जिनमें शामिल हैं: उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस – 4242 पद महिला उपनिरीक्षक पीएसी – 106 पद प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस – 135 पद विशेष सुरक्षा बल उपनिरीक्षक – 60 पद 2,833 जेल वार्डर की भी होगी भर्ती कारागार विभाग ने 2,833 जेल वार्डर पदों के लिए अधियाचन भेजा है, जिसका परीक्षण जारी है। अप्रैल के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
हाल ही में हुई 60,244 पुलिस पदों की भर्ती हाल ही में 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है, जिसमें चरित्र प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री ने जल्द 30,000 और भर्तियों की भी घोषणा की है। उम्मीदवारों को भर्ती संबंधी अपडेट के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।