राजधानी देहरादून में प्रेमिका की हत्या कर सरेंडर करने थाने पहुंचा प्रेमी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक लड़की की उसके ही प्रेमी ने हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार की शाम प्रेमनगर इलाके में हुई। हत्यारे प्रेमी ने स्वंय ही थाने में जाकर हत्या की बात बताते हुए सरेंडर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को देर शाम 25 वर्षीय एक युवक सुमित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर ने थाना प्रेमनगर आकर सूचना दी कि उसने एक लड़की सोनिया पुत्री वीर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पुराना थाना भैरव कला जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 ) की गला घोटकर हत्या कर दी है।

सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस टीम सुमित को लेकर उसके किराए के मकान पर विग नंबर 7 निकट मोहनपुर पावर हाउस प्रेमनगर पहुंचे। सुमित के साथ मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि मृतका का शव फर्श पर पड़ा है। आस पास काफी खून भी बिखरा हुआ था। साफ लग रहा कि दोनों के बीच काफी हाथापाई हुई है। सुमित ने बताया कि पिछले साल सितंबर से हम दोनों रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। हत्यारोपी ने बताया कि सोनिया बात बात पर मुझे परेशान कर रही थी। मुझे शादी नहीं करने दे रही थी जिस कारण मैंने उसका गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!