राजधानी में डयूटी पर तैनात दारोगा बलवंत सिंह की हार्टअटैक से मौत,डालनवाला थाने में थे तैनात

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। रविवार को राजधानी देहरादून के आराघर पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे दरोगा बलवंत सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

बलवंत सिंह कोतवाली डालनवाला में तैनात थे आज उनकी ड्यूटी आराघर पॉइंट पर थी जहां उनको सीने में दर्द की शिकायत हुई साथी दरोगा को नीचे गिरता देख मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल निकटवर्ती अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दरोगा जी की मृत्यु हो गई।

दरोगा बलवंत सिहं की मृत्यु की सूचना मिलने पर विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को दरोगा बलवंत सिंह का शव पोस्टमार्टम होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!