खालिद मलिक व अर्जुन सिंह की धुआंदार पारी भी नहीं बचा सकी मैच

MS Malik
By
2 Min Read

खालिद मलिक
ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में आयोजित एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेड़ा अफगान व बलाल खेड़ी टीम के बीच खेला गया। जिसमें बलाल खेड़ी के कप्तान संजय कुमार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मे पांच विकेट खोकर 231 रनों विशाल लक्ष्य खेड़ा अफगान टीम के सामने रखा। बलाल खेड़ी की तरफ से शेखर ने शानदार बैटिंग करते हुए शानदार शतक 118, निक्की राठौर ने 57 रन की नाबाद पारी तथा पत्रकार विपिन चौधरी ने दो गगनचुंबी छक्के लगाकर 23 रनों का योगदान दिया। खालिद मलिक व सलामत खान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
ज़बाब में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेड़ा अफगान टीम के बल्लेबाजों ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए खालिद मलिक ने ताबड़तोड़ 28 गेंदों में सात छक्कों व पांच चोको की बदौलत 71 रन व अर्जुन सिंह ने 46 रन की पारी खेलते हुए मैच में खेड़ा अफगान की टीम जीत की दहलीज तक ले गए। लेकिन दोनों के पारी के 18 वें ओवर में आउट होने के बाद टीम को आखरी दो ओवर में 13 रन बनाने थे लेकिन इन ओवर में मात्र 4 रन ही बने। इस तरह यह मैच बलाल खेड़ी टीम ने सात रन से जीत लिया। मैन आफ दा मैच शतक लगाने वाले बल्लेबाज शेखर ढायकी को दिया। वहीं मुख्य अतिथि ने संजय कुमार, सलामत खान, व पत्रकार विपिन ढायकी को बेहतरीन फिल्डिंग की बदौलत ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दिलनवाज खान, उस्मान, उमर खान, संजीव शर्मा, दानिश खान, आदि रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!