राजधानी में हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मंगलवार को देहरादून स्थित नियर आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर के अंतर्गतस्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हाथ में पिस्तौल लेकर उसे लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना पर तत्काल चौकी आईएसबीटी से पुलिस ने मौके पहुँचकर उक्त व्यक्ति के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा सुरागरसी-पतारसी करते हुए ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति चंद्रबनी चोयला में बुलेट मोटरसाइकिल संख्या: यू0 के0-07-एफके-4211 के साथ खड़ा है।

मौके पर जाकर पुलिस टीम द्वारा चैक किया गया तो पाया कि उक्त व्यक्ति द्वारा वहां भी पिस्टल लहरा कर स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम सनी पांडे पुत्र विपिन पांडे निवासी चंद्रमणि चोयला, भूतोवाला थाना पटेल नगर देहरादून, उम्र 22 वर्ष बताया गया, जिसके हाथ में रखी पिस्टल को चेक किया गया तो उक्त पिस्टल डमी पिस्टल निकली, जिसमें प्लास्टिकनुमा कॉटेज भरकर पिस्टल से फायर जैसी आवाज आती है। मौके पर उक्त व्यक्ति द्वारा उग्र होकर शोर शराबा करने पर पुलिस द्वारा उसे अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति से बरामद डमी पिस्टल को मौके पर ही कब्जे पुलिस लिया गया व मोटरसाइकिल को एमवीएक्ट में सीज किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!