“रिपब्लिक भारत” टीवी चैनल का कांग्रेस ने किया बहिष्कार, कांग्रेस मुख्यालय में एंट्री बैन

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने “रिपब्लिक भारत” टीवी चैनल पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भ्रामक खबरें चलाकर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए रिपब्लिक भारत की टीम को कांग्रेस मुख्यालय में आने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन सीपी राय द्वारा रिपब्लिक भारत के ब्यूरो प्रमुख लखनऊ को लिखे गए पत्र में सीपी राय ने लिखा है कि आपके चैनल द्वारा लगातार पार्टी के खिलाफ भ्रामक खबरें चलाकर पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिसके चलते “रिपब्लिक भारत” की टीम को कांग्रेस मुख्यालय में तत्काल प्रभाव से आने के लिए प्रतिबंधित किया जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!