वार्ड 37 बल्लूपुर वासियों ने विकास कार्य के लिए जताया कैंट विधायक का आभार

Astitva Times Desk
1 Min Read

www.astitvatimes.com

देहरादून। बुधवार को कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने वार्ड 37 बल्लूपुर के दुर्गा विहार में विधायक निधि से निर्मित नाली निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्रीमति कपूर ने कहा कि पूर्व में नाली की हालत अत्यंत खराब थी और जल भराव भी रहता था। क्षेत्रवासियों ने कुछ समय पूर्व समस्या से अवगत कराया था जिसके बाद तत्काल संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया गया था। विभाग ने भी समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्य शुरू कर दिया अब नाली बन गई है और जाल लगाकर सड़क चौड़ीकरण भी हो गया है।

श्रीमति कपूर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि, लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए एवं जल निगम के माध्यम से इंदिरा नगर, इंजीनियर एनक्लेव एवं अन्य स्थानों पर भी कई विकास कार्य गतिमान है।

इस दौरान पार्षद अंकित अग्रवाल, शक्ति केंद्र संयोजक बीएस रावत, बूथ अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, श्रीमती पूनम गुप्ता, दुर्गा विहार के संरक्षक आर एस रावत, सीएस राणा, पीके भटनागर, नरेश चंद्र चौहान, रूप चंद, आशा असवाल, मीनाक्षी भटनागर, जनक आहूजा,अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!