वार्ड 48 में आयोजित बैठक में बोले नेगी, एकजुट होकर कांग्रेस को जिताएं

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम के वार्ड 48 बद्रीश कालोनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल के निवास पर आयोजित की गई जिसमें आगामी नगर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महेंद्र नेगी ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर जाकर जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताना होगा। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव महेश जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में नगर निगम बदहाल है हर ओर गंदगी का साम्राज्य है नालिया कूड़े से भरी हुई है। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। जगह जगह कूड़े के ढेर है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा रहता है। सड़के टूटी हुई हैं। स्ट्रीट लाइट न होने से गलियों में अंधेरा रहता है। शहर की दुर्दशा को भाजपा जिम्मेवार है। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, पूर्व वार्ड कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र नेगी, एडवोकेट एसएस बेलवाल, विक्रम नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह रावत, नीरू, राजेश भंडारी, एसएन बडोला देवानंद मैठाणी आदि ने संबोधित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!