विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के हुए राम, भाजपा मुख्यालय दिल्ली में ग्रहण की सदस्यता

0
320

नई दिल्ली। उत्तराखंड की भीमताल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। लगातार कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं के बाद निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा का भाजपा में शामिल होना, बाकी दलों को बैकफुट पर धकेलने का काम करेगा।

भाजपा मुख्यालय दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते विधायक राम सिंह कैडा

हालांकि, राम सिंह कैडा़ के भाजपा ज्वाइन करने की सूचना से भीमताल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की तैयारी कर रहे लगभग आधा दर्जन दावेदार कैड़ा के पार्टी में शामिल होने से नाराज हो गये हैं। जिससे आगामी चुनाव में कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में इस सीट पर नुकसान होना तय माना जा रहा है।

आगामी विधानसभा चुनावी समीकरणों के लगातार बदलते रहने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रही है। इसी कड़ी में भीमताल विधायक भी अब सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बता दें कि राम सिंह कैड़ा ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here