शीघ्र जारी होगी दायित्वधारियों की लिस्ट, भाजपा प्रभारी ने दिये संकेत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलेंगे या विस्तार होगा के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में दायित्व आवंटन में हो रही देरी से जुड़े प्रश्न उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद नहीं है कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन और सलाह ली जाती है। मामला आखिरी चरण में है। कभी भी दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा पर भी तंज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने स्वाभिमान की यात्रा निकाल रही है या प्रदेश के स्वाभिमान की। आज उत्तराखंड के लोग आपदा से परेशान हैं। हम उनकी जान बचाने का काम कर रहे हैं और वे दिल्ली में कांग्रेस बचाने का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड जान चुका है कि कौन कितने पानी में है। ये वो लोग हैं जो बैठकर सोचते रहते हैं कि एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!