सपा ने कृषि बिल के विरोध में मेंहुवाला माफी में किया धरना प्रदर्शन

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे किसानो के समर्थन मे समाजवादी पार्टी देहरादून के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलफाम अली के नेतृत्व मे शिमला रोड मेहूवाला माफी मे धरना प्रदर्शन किया गया और भाजपा की मोदी सरकार से किसान विरोधी कानून वापस लेने की मॉग की गयी गई।

आज सपा कार्यकर्ता मेंहुवाला माफी में एकत्रित हुए और केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गये और केन्द्र सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शनकारीयों को सम्बोधित करते हुये सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलफाम अली ने कहा कि इन कानून से केवल किसान ही प़भावित नही होगे बल्कि इन कानूनो से देश का प्रत्येक व्यक्ति प़भावित होगा।

इन कानून से आवश्यक वस्तु अधिनियम समाप्त हो जायेगा और मुनाफाखोर लोग किसानो से कम दामो मे फसल खरीद कर जमाखोरी कर कर लेगे और फिर कई गुणा मुनाफा लेकर आम उपभोक्ता को लूटने का काम करेंगे। किसानो की फसल व जमीन पर बडे लोगो का कब्जा हो जायेगा और किसान अपने खेत मे ही बुधवार मजदूर बनकर रह जायेगा।

भाजपा सरकार किसानो के बारे मे नही सोचकर केवल मोदी जी के दोस्त अडानी अम्बानी के बारे मे सोच रही है, यह सहन नही किया जायेगा, देश हित व किसान हित मे मोदी सरकार को कर्षि कानून वापस लेने चाहिए। धरना प्रदर्शन में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गुलफाम अली, पूर्व प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी,पूर्व महासचिव सगीर मिर्जा, हारून सलमानी, अतुल शर्मा, हाजी असगर अंसारी,योगेश शर्मा, नवाब सलमानी, जीपी मिश्रा, जुल्फिकार अली,मथुरा प्रसाद थापा, राव दानिश, शशि यादव, राव उस्मान, रहमान अंसारी, समीर मलिक, अफजाल अहमद, तबरेज,सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!