सफलता: चोरी हुए आठ माह के बच्चे को पुलिस ने ऋषिकेश से किया बरामद, चोर महिला गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से तीन दिन पहले चोरी हुए आठ माह के मासूम को जीआरपी की टीम ने ऋषिकेश के वीरभद्र रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। बच्चे को चोरी करने जाने वाली लुधियाना की महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों को खोजने वाली टीम की एसपी जीआरपी ने पीठ थपथपाई है।

सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में बच्चा चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे सरिता डोबाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्लेटफार्म नंबर एक से बनारस के एक परिवार का आठ माह का मासूम बच्चा चोरी कर लिया गया था। समझ में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्चों की खोज भी शुरू कर दी गई थी सीसीटीवी कैमरे से कोई खास मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ करते हुए रायवाला, मोतीचूर, ऋषिकेश सहित अलग- अलग जगह पर खोजबीन में जीआरपी के अलावा आरपीएफ की टीमें भी जुटी थी। लोगों से पूछताछ के आधार पर महिला के बताए गए हुलिए को लेकर तलाश चल रही थी। रविवार की देर शाम अहम सुराग मिलने पर एसओ हरिद्वार अनुज सिंह, ऋषिकेश चौकी प्रभारी त्रिभुवन जोशी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अवकाश कुमार बंसल, एसओजी जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार ने टीम के साथ वीरभद्र रेलवे स्टेशन से आरोपी महिला शिवानी निवासी जसिया लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में महिला ने बच्चे को आगे बेचने या फिर उसे चोरी करने का मकसद नहीं बताया है। महिला के पुराने रिकार्ड की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!