समस्याओं को लेकर मेयर गामा से मिले डिस्पेंसरी रोड के व्यापारी

MS Malik
By
1 Min Read

www.astitvatimes.com
देहरादून। राजीव गांधी बहुउद्देशीय कांपलेक्स डिस्पेंसरी रोड के व्यापारियों ने संरक्षक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अशोक वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की।

इस अवसर पर व्यापारियों ने मेयर से अनुरोध किया कि कांपलेक्स के निकट स्ट्रीट लाइट खराब है और कॉन्प्लेक्स में जिस ढंग से क्यारियां बनाई गई हैं उससे कांपलेक्स की शोभा खराब होने के साथ ही व्यापारियों को भी दिक्कत आ रही है।

व्यापारियों ने कहा कि लगभग आठ महीने पहले भी इस समस्या के संबंध में आग्रह किया गया था किंतु कोविड के कारण यह व्यवस्थाएं अभी तक चाक चौबंद नहीं हो पाई,साथ ही पदाधिकारियों ने मेयर से अनुरोध किया कि व्यापारीयो और जनहित में इस कॉन्प्लेक्स की व्यवस्थाएं ठीक कराया जाना नितांत आवश्यक है।

मेयर ने तत्काल अपने अधिनस्त स्टाफ को निरीक्षण करने के आदेश किया और इन व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए जो जो उपाय किए जा सकते हैं वह किये जाए। मेयर ने आश्वासन दिया की जलदी ही वयवस्था ठीक की जायेगी।

व्यापार मंडल में जसपाल सिंह छाबड़ा,राम सोनी,धीरज कुमार,बेदी ब्रदर्स,नदीम अहमद,संजय काला,पूर्व पार्षद अनूप कपूर,अनिल डबराल आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!