समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण के मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हरिद्वार में धर्मसंसद में समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपी वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को नारसन बॉर्डर से उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि धर्म संसद का आयोजन खड़खड़ी स्थित स्थित वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक हुआ था। इसमें नफरती भाषण देने का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी शिक्षा सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहे एवं धर्म बदलकर बने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जितेन्द्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद नगर कोतवाली में ज्वालापुर निवासी गुलबहार खां ने जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी के खिलाफ 22 दिसंबर को 153ए के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में 26 दिसंबर को मुकदमे में चार संतों के नाम भी जोड़े गए। साथ ही एक और मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!