सरकारी फोन नही उठाने वाले कई कमिश्नर और जिलाधिकारियों को सीएम योगी का नोटिस

MS Malik
By
1 Min Read

कई जिलों के अफसर नहीं उठाते हैं फोन, CM योगी के रियल्टी चेक में हुआ खुलासा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमाम निर्देशों के बावजूद सरकारी फोन नहीं उठाने वाले कई कमिश्नर एवं जिलाधिकारियों को नोटिस भेजा है। उक्त अधिकारियों से तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है।

शासन ने प्रदेश के 25 डीएम, चार कमिश्नर से सरकारी फोन ना उठाने के मामले में 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

जिन कमिश्नर से जवाब मांगा गया है
उनमें वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या व बरेली के कमिश्नर शामिल हैं।

जिन जिलों के डीएम ने फोन नहीं उठाया
गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कन्नौज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, हापुड़, अमरोहा, पीलीभीत, बलरामपुर, गोंडा, जालौन, कुशीनगर, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर झांसी, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और बरेली

इसके अलावा आगरा मंडल के किसी भी जिले के एसपी-एसएसपी ने फोन नहीं उठाया.

अलीगढ़, प्रयागराज, कानपुर नगर, रायबरेली, कन्नौज, औरया, कुशीनगर, जालौन के एसएसपी का फोन नहीं उठा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!