सल्ट उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची से पूर्व सीएम का नाम गायब

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश की सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

चुनाव प्रचार के लिए स्टार कैंपेनर के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ सीएम तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, राज्यसभा अनिल बलूनी, नरेश बंसल, केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, महारानी राज्यलक्ष्मी शाह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत सहित ढाई दर्जन नेताओं के नाम शामिल हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का नाम गायब है। सूची में त्रिवेन्द्र का नाम नही होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के इस कदम के अलग अलग मायने निकाल रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से यह पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम गायब है। पार्टी के इस कदम से त्रिवेंद्र के कई समर्थकों में नाराजगी भी महसूस की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!