हाईकोर्ट पहुंचा निकाय चुनाव का मामला, सरकार और चुनाव आयोग से जवाब तलब

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। मंगलवार को मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार से अभी तक चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ न किए जाने को लेकर सवाल पूछा।

बता दें कि राज्य में निकायों का कार्यकाल दो दिसंबर को समाप्त हो रहा है। कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से भी यह बताने को कहा है कि चुनाव कराने के लिए उनकी क्या तैयारी है। खंडपीठ ने सरकार व आयोग से दो सप्ताह के भीतर मामले में शपथपत्र के माध्यम से जानकारी देने को कहा है। अगली सुनवाई को एक नवंबर की तारीख तय की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!