अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स की विशेष स्कीम, ग्राहकों को सोना -हीरा-चांदी पर बड़ी बचत का मौका

3

 

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स, माजरा (देहरादून) ने ग्राहकों के लिए एक आकर्षक ऑफर स्कीम शुरू की है। इस विशेष योजना के तहत सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की खरीद पर ग्राहकों को उल्लेखनीय बचत का लाभ दिया जा रहा है।

कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शेख इक़बाल हुसैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस ऑफर के तहत सोने के आभूषणों की खरीद पर प्रति 10 ग्राम ₹15,000 तक की बचत, हीरे के आभूषणों पर प्रति कैरेट ₹20,000 तक की बचत तथा चांदी के आभूषणों पर प्रति किलोग्राम ₹15,000 तक की बचत का लाभ ग्राहकों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि ऑफर के तहत ग्राहकों को पुरानी ज्वेलरी एक्सचेंज कराने पर किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी, जिससे वे अपने पुराने आभूषणों को नए और आकर्षक डिजाइनों में आसानी से बदल सकते हैं। कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स में उपलब्ध सभी आभूषण 100 प्रतिशत हॉलमार्क सर्टिफाइड हैं, जिनकी शुद्धता की पूरी गारंटी दी जाती है।

शेख इक़बाल हुसैन ने बताया कि यह विशेष ऑफर नवरात्रि तक, यानी 27 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा। हालांकि इस ऑफर के साथ किसी भी प्रकार का अतिरिक्त बोनस या डिस्काउंट लागू नहीं होगा। उन्होंने ग्राहकों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने प्रियजनों के लिए आकर्षक आभूषण खरीदने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक ग्राहक कोहिनूर आर्ट ज्वैलर्स, माजरा, देहरादून स्थित शोरूम पर संपर्क कर सकते हैं या 7900900992 नंबर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।