अंबेडकर नगर मंडल महामंत्री अभिषेक नौडियाल भी छह साल के लिए निष्कासित

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। नगर निगम देहरादून के लिए हो रहे चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वाले या पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले 40 कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिनमें मुख्य नाम अंबेडकर नगर के मंडल महामंत्री अभिषेक नौडियाल का है। अभिषेक नौटियाल एमकेपी वार्ड में पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं, जिसके बाद वह अंबेडकर नगर मंडल में महामंत्री बनाए गए। अब नौडियाल एमकेपी वार्ड से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी निवर्तमान पार्षद रोहन चंदेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय विधायक खजानदास के साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने नौडियाल को पार्टी के पक्ष में काफी समझाने का प्रयास किया परंतु नौडियाल ने किसी की बात नहीं मानी। इसके बाद उन्हें पार्टी से 6 साल के निष्कासन के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी बर्खास्त कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!