अच्छी ख़बर: अब घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त करें राजस्व अभिलेख एवं वाद पत्रावली

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राजस्व अभिलेखागार से जनपद के विभिन्न राजस्व ग्रामो के राजस्व अभिलेखो तथा वाद पत्रावलियों की ऑनलाईन करने व प्रतिलिपियां प्राप्त करने हेतु ई-अभिलेखालय जिला रिकॉर्ड रूम नाम से ऑनलाईन एप्लिकेशन तैयार किया गया है।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह ने बताया कि ऑनलाईन एप्लिकेशन के द्वारा कोई भी व्यक्ति कहीं से भी बिना जिला रिकार्ड रूम आये राजस्व रिकार्ड यथा जिले के विभिन्न राजस्वो ग्रामों की जिल्द बन्दोबस्त, फसलीवार खतौनी, नक्शे एवं विभिन्न राजस्व न्यायालय की वाद पत्रावलियों के अभिलेखो का अवलोकन व प्रिन्ट प्राप्त कर सकते है जिससे आम आदमी के समय एवं दुरदराज से आने जाने में होने वाले व्यय की बचत होगी साथ ही बिना भीड में खड़े हुए आसानी से घर बैठे ही वाछिंत राजस्व अभिलेखों का अवलोकन कर प्रिन्ट प्राप्त कर सकते है। रिकार्डरूम में संरक्षित पत्रावलियों को आनलाईन निरीक्षण किये जाने हेतु विकसित पोर्टल है https://districtrecordroom.uk.gov.in पर विजिट कर राजस्व रिकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!