आपदा : मलबे से चार और शव बरामद होने के बाद प्रदेश में मृतकों की संख्या 50 हुई

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नैनीताल में आज मलबे से चार और शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद राज्य में सोमवार और मंगलवार को आई आपदा में मृतकों की संख्या 50 हो गई है। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।
नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास घर में दबी हुई रिचा उम्र 21 साल व अभिषेक उम्र 18 साल के शव पुलिस द्वारा निकाल लिए गए हैं। पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है।

बोहरा कोट रामगढ़ में भी दो व्यक्ति संभू दत्त डालाकोटी उम्र 70 साल बसंत डालाकोटी साल 59 साल के शवों को पुलिस व एनडीआरएफ की टीम द्वारा मलबे से निकाल लिया गया है। यहां भी पंचायत नामा की कार्रवाई चल रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!