आप की योगी सरकार से अपील, उत्तराखंड को उसका हक़ दो :मेजर जखमोला

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर भगवान केदार और बद्री विशाल के दर्शनों के लिए उत्तराखंड आये। उन्होंने बद्रीनाथ में उत्तर प्रदेश पर्यटक आवास का शिलान्यास भी किया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ,मेजर जनरल जखमोला(रिट.) ने एक बयान जारी करते हुए कहा, कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बंटवारे के 20 साल पूरे होने के बावजूद भी परिसंपत्तियों का पूर्ण बंटवारा अब तक नहीं हो पाया है।
जबकि मुख्यमंत्री योगी ने केदारनाथ में कहा,परिसंपत्तियों के मामले लगभग पूरे हो गए हैं।
हकीकत ये है कि आज भी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में परिवहन, सिंचाई, आवास, वन निगम, उर्जा विभाग समेत कई ऐसी संपत्तियां हैं जिनका हस्तांतरण या पूर्ण हक़ उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को नहीं मिला है जिससे,इनसे होने वाले राजस्व पर उत्तर प्रदेश का सरकारी खजाना तो भर रहा है लेकिन उत्तराखंड पिछले 20 सालों से यूपी की तरफ मुंह उठाए इंतज़ार में है कि कब उसका पूरा हक़ यहां के लोगों को मिलेगा।

आम आदमी पार्टी, यूपी के मुख्यमंत्री से अपील करती है कि उत्तराखंडी होने के नाते यहां के लोगों की जनभावना आपसे जुड़ी है और उम्मीद है कि आप परिसंपत्तियों का पूरा बंटवारा करके उत्तराखंड को उसका हक देने का कार्य करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!