आशीष मिश्रा आज यूपी पुलिस के सामने होगा पेश, मंत्री ने बेटे को बताया निर्दोष

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। लखीमपुर हिंसा केस में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा से आज यूपी पुलिस पूछताछ कर सकती है। पूरे मामले में शुरू से आशीष मिश्रा को आरोपी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने आशीष मिश्रा के मामले में अब तक कोई तेजी नहीं दिखाई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट भी नाराजगी जता चुका है। हालांकि, आशीष के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। माना जा रहा है पूछताछ के बाद आशीष को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इस बीच,आशीष के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। पूरे मामले में सियासत जारी है नवजोत सिंह सिद्धू भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और मौत व्रत भी रख लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!