आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर

MS Malik
By
1 Min Read


बिलासपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने आज पुलिस लाइन स्थित कल्याणकुन्ज वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें लाइफ केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर रामकृष्ण कश्यप,डॉक्टर स्मिता कश्यप, श्रीमती रुक्मिणी कश्यप व उनके स्टॉफ ने 55 महिला पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं।

इस मौके डॉक्टर कश्यप ने कहा कि वृद्धाश्रम के जो भी बुजुर्ग किसी भी बीमारी से परेशान हैं उनके हॉस्पिटल में इलाज करा सकते हैं। कार्यक्रम में आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका अरुणिमा मिश्रा,अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी, हिमांशु कश्यप, ईश्वर मंगलानी, गोविंद राय व संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!