उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके, 3.4 रही भूकंप की तीव्रता

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड की धरती बीती देर एक बार फिर भूकंप से डोल उठी। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र उत्तराकाशी रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, भूकंप का समय 1 बजकर 28 मिनट था। भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रही। आपको बता दें कि उत्तरकाशी का इलाका भूकंप के बेहद संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ता है। यहां पूर्व में बड़े भूकंप आ चुके हैं और बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो चुका है।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इसके अलावा पिछले एक डेढ़ महीने में हिमाचल के किन्नौर, लद्दाख की राजधानी लेह और राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके आ चुके हैं। इसमें राजस्थान के बीकानेर शहर में आए भूकंप की तीव्रता सबसे अधिक थी। बीकानेर में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!