उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग ने प्रदेश में 201 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में 201 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। मत्स्य विभाग में समूह को के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक के 28 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके अलावा उत्तराखंड सहकारिता विभाग और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के अंतर्गत के 64 रिक्त पदों और सहायक विकास अधिकारी वर्ग 2 के छ: रिक्त पदों और बीज परीक्षण सहायक के दो तथा फार्म परीक्षक के एक रिक्त पद अर्थात कुल 73 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।


इसके अलावा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग में गन्ना पर्यवेक्षक के 78 पदों, डेयरी विकास के अंतर्गत दुग्ध पर्यवेक्षक के 9 पद, चाय विकास बोर्ड में 4 पद पंतनगर के अंदर गार्डनर के 1 पद खाद्य प्रसंस्करण शाखा के 8 पद, कुल 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
कुल मिलाकर कुल आयोग द्वारा 201 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया का कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसमें मत्स्य निरीक्षक के 28 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रथम तिथि 20 जनवरी और अंतिम तिथि 5 मार्च रखी गई है। जबकि 73 रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ की तिथि 24 जनवरी और अंतिम तिथि 9 मार्च रखी गई है । तथा 100 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 27 जनवरी और जब की अंतिम तिथि 12 मार्च रखी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!