उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक ने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में मुख्यमंत्री आवास पर दिया धरना

MS Malik
By
2 Min Read

किच्छा विधानसभा क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्द पर विधायक बेहड़ ने दिया सीएम आवास पर धरना

देहरादून। किच्छा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। विधायक तिलक राज बेहड ने किच्छा विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था चरमरायें जाने के साथ ही पुलिस के अधिकारियों पर भी गम्भीर आरोप लगाये गये है। बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ सोमवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंंचे जहाँ उनके द्वारा किच्छा में सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा गुंडागर्दी किये जाने के विरोध में सीएम हाउस के बाहर धरना दिया।

उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में कुछ सत्ताधारियों की गुंडई चरम पर है जो आये दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करते रहते है। उन्होने कहा कि किच्छा क्षेत्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। जबकि पुलिस के अधिकारी पूरी तरह से सत्ताधारी नेताओ के चंगुल में फंसे हुए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि किच्छा में अवैध खनन जोरो पर है, जबकि अपराध आसमान छूं रहे है। उन्होने पुलिस के कुछ अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां पुलिस भी मिली हुई है। उन्होने बताया कि मैं इस मामले में सीएम से मिलना चाहता था लेकिन मुझे रोक लिया गया इसलिए मै धरने पर बैठ गया हूँ। उन्होने बताया कि विधानसभा में भी वह इस प्रकरण को लेकर धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर उनके साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल, मानवेन्द्र समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!