उत्तराखंड: बेख़ौफ़ बदमाशों ने की ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस

MS Malik
By
2 Min Read

बदमाशों ने रूड़की में हाईवे किनारे एक ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली ढाबा स्वामी के काउंटर पर भी जाकर लगी। किसी तरह ढाबा स्वामी और यहां काम करने वाले लोगों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

देहरादून। पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में बदमाशों का हौसला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सर में दर्द किये हुए हैं। अब ताज़ा मामला रूड़की से सामने आया है। जहां बेखौफ बदमाशों ने हाईवे के किनारे एक ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आसपास के लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दो खोखे अपने कब्जे में लिए है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

बाइक पर सवार बदमाशों ने हाईवे किनारे अब्दुल कलाम चौक पर स्थित एक ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली ढाबा स्वामी के काउंटर पर जाकर लगी है। किसी तरह ढाबा स्वामी व उसके नौकरों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्हें देखकर बदमाश हरिद्वार बाईपास के रास्ते से फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास किए, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!