उत्तराखंड बोर्ड 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 10वीं में मुकुल सिलस्वान और 12वीं में रिया राजपूत ने टॉप किया है।
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने सचिव नीता तिवारी और सभी अधिकारियों के बीच रामनगर के उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में रिजल्ट घोषित किया। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल जिले के मुकुल सिलस्वान ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में हरिद्वार जिले की रिया राजपूत ने 97.0 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। रिजल्टड की घोषणा के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो गया है।

बता दें कि इस साल उत्तराखंड की 28 मार्च से 19 अप्रैल तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई थी। 1,333 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल के 1,29,778 व इंटर के 1,13,164 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. 25 अप्रैल से 9 मई तक मूल्यांकन का कार्य किया गया था। जिसके बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारियों में जुट चुका था। रिजल्ट को देखने के लिए https://unse.uk.gov.in पर या इसके अलावा uaresults.nic.in पर भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को सभी ने बधाइयां दी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!