उत्तराखंड में कक्षा 9 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को नि:शुल्क मिलेंगी किताबें : मुकुल सती

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों के आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को एक अप्रैल से मुफ़्त किताबें मिलेगी। अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉक्टर मुकुल कुमार सती ने बताया कि पहली बार 9 वीं से 12वीं तक के समस्त छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी जाएंगी। जिस आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी। एक से आठवी तक के बच्चों को किताबों पर आने वाला खर्च केंद्र वहन करती रही है।

राज्य में 1 से 8 वी तक के छात्र छात्राओं के लिए सर्व शिक्षा अभियान और समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त किताबें या पैसा दिया जाता है।
इन कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए अब किताबें विभाग में ही उपलब्ध होने लगी हैं। किताबें अप्रैल तक स्कूल में पहुंचा दी जाएंगी। 9 से 12 वीं तक के छात्रों की किताबें भी अप्रैल तक विभाग में आ जाएंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!