उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का हुआ गठन, गणेश जोशी ने भी ली मंत्री पद की शपथ

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नए मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो गया है। मंत्रीमंडल में पुराने सभी कैबिनेट सदस्यों का पद बरकरार रखा गया है। तीरथ मंत्रिमंडल में त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के सतपाल, सुबोध, अरविंद पांडे, यशपाल आर्य, रेखा, धन सिंह रावत रिपीट हुए है।

जबकि नए मंत्रियों के रूप में गणेश जोशी, बंशीधर भगत, स्वामी यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल को मौका मिला है। इससे पहले आज दिन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मदन कौशिक की नियुक्ति की जा चुकी है।

अरविंद पांडे को छोड़ सभी मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ग्रहण की जबकि अरविंद पांडे में संस्कृत भाषा में शपथ ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!