उत्तराखंड : युवाओं की सहभागिता से उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का करेंगे प्रयास : नेहा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा चौहान ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक युवा प्रदेश है और युवाओं की सहभागिता ही इस प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर सकती है। उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस इन्ही सपनों, उम्मीदों और इनसे जुड़ी समस्याओं को आवाज देती रही है और आगे भी देती रहेगी। नेहा ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के बाद एक नई टीम के साथ हम युवाओं के हक की आवाज़ बुलंद करने जा रहे हैं। नेहा ने बताया कि पहली बार युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश में मीडिया एवं संचार विभाग का गठन किया गया है जिसके संचालन का जिम्मा उनको सौंपा गया है। प्रदेश महासचिव राहुल प्रताप सिंह ने कहा कि नेहा चौहान संगठन में लंबा अनुभव रखती हैं और पूर्व में युवा कांग्रेस राष्ट्रिय प्रवक्ता के रूप में काम कर चुकी हैं। अब उनका ध्यान प्रदेश में संचार विभाग को विकसित करने पर है।

नेहा ने बताया की उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है और आगे चलकर यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो कार्यक्रम भी आयोजित करने जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान राजपुर रोड विधानसभा उपाध्यक्ष अमन बत्रा भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!