उत्तराखंड : हरिद्वार जिला जेल में फूटा कोरोना बम, 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिये है। हरिद्वार जेल में 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया जा रहा है कि हेपेटाइटिस की जांच के दौरान सैंपल लिए गए थे। इस दौरान कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं, 43 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि जेल में हेपेटाइटिस की जांच के लिए 2 दिन का शिविर लगाया गया था। शिविर में कैदियों के सैंपल लिए गए थे. इस दौरान कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिला कारागार में इस समय 1250 से ज्यादा पुरुष कैदी और 60 से अधिक महिला बंदी हैं।

बता दें कि प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 11.91% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 98,473 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 92,760 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94.20% है। वहीं, इस साल अब तक 294 मरीजों की मौत हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!