उत्तराखण्ड : अवैध खनन एवं भण्डारण करने वाले तीन स्टोन क्रेशर, दो स्क्रीनिंग प्लांट सीज

MS Malik
By
2 Min Read

लगातार मिल रही शिकायतो के बाद प्रशासन की टीम ने क्रेसर व स्क्रीनिंग प्लांटों में की आकस्मिक छापेमारी

देहरादून। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की गंभीर शिकायतों के संबंध में जारी निर्देशों के क्रम में एस एल पैट्रिक, निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई की अगुवाई में उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में स्टोन क्रेसर व स्क्रीनिंग प्लांटों में आकस्मिक छापेमारी की गई, जिसमें बाजपुर क्षेत्र के 06 स्टोन क्रेशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट्स की जांच की गई, जिसमें से बालाजी स्क्रीन प्लांट गोबरा, आशा स्टोन केसर वेदखड़ी, राघव स्क्रीनिंग प्लांट गोबरा, एलएसी स्टोन केसर गोबरा व शिवा स्टोन केसर वेदखडी के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था।

निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए 03 स्टोन केसर व 02 स्क्रीनिंग प्लांटों को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। विभागीय स्तर से इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की जा रही है।खनन विभाग के स्तर से की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के अपर निदेशक राजपाल लेघा, उप जिलाधिकारी बाजपुर राकेश तिवारी, उप निदेशक व जिला खान अधिकारी उधम सिंह नगर दिनेश कुमार, तहसीलदार बाजपुर, सर्वेयर विनोद लाल सहित राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई राजपाल लेघा द्वारा बताया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर मे छापेमारी का यह सघन अभियान कल दिनांक 6 जनवरी 2023 को भी जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!