उत्तराखण्ड: दो बच्चों की मां को अपने से 11साल छोटे युवक से हुआ प्यार, प्रेमी संग शादी करने पर अड़ी

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के हल्द्वानी में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चों की मां 21 साल के कुवांरे लड़के के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच गई। इतना ही नहीं महिला पर प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि वह अपने आशिक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। जिससे थाने में बहुत देर तक हंगामा हुआ, पुलिस ने महिला के पति और आशिक के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। जबकि, महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं के वीआईपी गेट वर्मा कॉलोनी में रहने वाले लेखपाल की 32 वर्षीय पत्नी का पास के ही रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उनका प्यार इतना परवान चढ़ गया कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें तक खा लीं। महिला की बड़ी बेटी 8 साल और छोटा बेटा 7 साल का है। युवक के प्यार में महिला इतनी पागल हो गई कि प्रेमी सुनील का हाथ पकड़ थाने ले आई। जहां शादी करने की जिद में अड़ गई। इस दौरान महिला का पति और मायके वालों ने महिला को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला युवक के साथ रहने की बात करती रही है।

मामले में पुलिस मे कार्रवाई करते हुए विवाहिता के पति और प्रेमी दोनों का शांतिभंग के चलते चालान किया है। जबकि, महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। अब एसडीएम कोर्ट में ही तीनों की सुनवाई होगी और एसडीएम का निर्णय ही सर्वमान्य माना जाएगा। फिलहाल, पति-पत्नी और वो के बीच चल रहा यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ। हर ओर इस मामले की चर्चा हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!