उत्तर प्रदेश में फिर आगे बढा़ लॉकडाउन, 24 मई तक जारी रहेगा लॉकडाउन

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की घटती संख्या और रिकवरी रेट बढ़ने के बावजूद सरकार ने कोई रिस्क लिए बगैर कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए प्रदेश भर में लगे आंशिक लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है। अब आंशिक लॉकडाउन 24 मई सुबह 7:00 बजे तक जारी रहेगा।

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाई बैठक में अधिकारियों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमण के हालातों की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति शहरी क्षेत्रों में अब नियंत्रित हो रही है। जिसके चलते शहरी इलाकों में कोरोना संक्रमण के मरीज अब कम मिल रहे हैं और मरीजों का रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। लेकिन गांव देहात में फैल रहा कोरोना का संक्रमण राज्य में चिंता का विषय बन रहा है। जिसके चलते सरकार ने कोई जोखिम ना लेते हुए राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिये लगाये गये आंशिक लाॅकडाउन को बढा़ने का निर्णय लिया। बैठक में आंशिक लॉकडाउन की समावधि को आगे बढाने की घोषणा करते हुए अब इसे 24 मई सुबह 7:00 बजे तक प्रभावी कर दिया गया है। लॉकडाउन की इस अवधि में सभी पाबंदियां पहले की तरह जारी रहेगी। निर्धारित किये समय में चिहिन्त की गई आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!