एक्शन: SSP ने एक झटके में कंट्रोल रूम के पूरे स्टाफ को किया सस्पेंड, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। हरिद्वार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कंट्रोल रूम के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अजय सिंह लगातार फ्रंट फुट पर आकर हरिद्वार में पुलिस कप्तान की अपनी पारी खेलते नजर आ रहे हैं। कमान संभालने के बाद से कप्तान अजय सिंह द्वारा आमजन के हित कई बड़े फैसलों समेत विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर की जा रही कार्रवाई से जनपद के पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार एसएसपी ने रुड़की कंट्रोल रूम के स्टाफ की लापरवाही सामने आने पर कंट्रोल रूम के समस्त स्टाफ को सस्पेंड किए जाने के निर्देश जारी करते हुए कंट्रोल रूम में ताला मारकर चाबी सीओ रुड़की को सौंपने के निर्देश दे दिए। पुलिस कप्तान का यह आदेश वायरलेस सेट पर दिया गया है अब यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कप्तान के इस एक्शन से महकमे के लापरवाह पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!