एमडीडीए ने 30 बीघा भूमि में प्लॉटिंग की ध्वस्त, कमर्शियल निर्माण भी किया सील

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को कई स्थानों पर अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों पर लगातार टीम अभियान चला रही है।

कैलाशपुर में राजकुमार के द्वारा 10 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग कर ली गई थी। इस प्लॉटिंग को संयुक्त सचिव के आदेशनुसार सहायक अभियंता सुनील गुप्ता, अवर अभियंता अनुज पांडे एवं सुपरवाइजर शैलेंद्र शाह एवं वीरेंद्र खंडूरी की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया गया।

पिथुवाला शिमला बायपास रोड पर संजय वार्ष्णेय, विक्रांत पुंडीर एवं अनिल के द्वारा अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण किया गया था जिसे आज संयुक्त सचिव के आदेशानुसार सील किया गया। टीम में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार मेहरा, अवर अभियंता मनीष रावत, सुपरवाइजर सतीश कुमार शामिल थे।
शिमला बायपास रोड नया गांव में राजेन्द्र, प्रमोद, रोहित कुमार, अरशद के द्वारा लगभग 10 बीघा में अवैध प्लॉटिंग की गई थी। संयुक्त सचिव के आदेशानुसार इसको ध्वस्त करा दिया गया। टीम में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार मेहरा, अवर अभियंता मनीष रावत, सुपरवाइजर सतीश कुमार व पुलिस बल शामिल रहा।
नया गांव पेलियो में कुसुम रावत, विनोद भंडारी के द्वारा लगभग 10 बीघा में अवैध प्लॉटिंग की गई थी। इसे भी आज प्राधिकरण टीम की मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!