एसटीएफ को बड़ी सफलता, 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

MS Malik
By
4 Min Read

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की कुशल रणनीति एवं मैनुअल पुलिसिंग बन रही है ईनामी अपराधियों का काल। अब अपनी लिस्ट के 39 वें इनामी को भेजा सलाखों के पीछे

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स ने 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी 25हज़ार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि थाना लक्सर में अभियुक्त विनोद कुमार के विरूद्ध एक अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 171/2007 धारा 302/376/201 भादवि पंजीकृत कराया गया था जिसमें अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर हरिद्वार द्वारा टांडा भागमल के जंगल में घास काटने गयी 08 की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी, जिसमें अभियुक्त को तत्कालीन थाना लक्सर पुलिस द्वारा गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया।

दौराने विचारण अभियुक्त विनोद कुमार माननीय न्यायालय से जमानत प्राप्त कर माननीय न्यायालय में अग्रिम कार्यवाही हेतु उपस्थित नहीं हुआ और अपने गांव भागमल से अपना मकान सामान आदि बेचकर कही भाग गया। वर्ष 2014 से अभियुक्त विनोद कुमार की तलाश की गयी लेकिन अभियुक्त का कहीं पता नहीं चल सका था। उसके बाद हाईकोर्ट उत्तराखण्ड द्वारा अभियुक्त विनोद के विरूद्ध गैर जमानती वारंट निकालकर उसकी गिरप्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड निर्देशित किया कि अभियुक्त विनोद कुमार को गिरप्तार कर 04.09.2023 तक माननीय न्यायालय में हाजिर करेे। इस प्रकार से इस अभियुक्त की गिरप्तारी पुलिस के लिये चुनौती बन गया थी, जिसमें अभियुक्त का कोई ठिकाना तक मालूम नहीं था और न ही अभियुक्त का कोई परिजन वर्तमान में गांव में रह रहा था। ऐसे में इस अभियुक्त की गिरप्तारी हेतु पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ को निर्देशित किया गया। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार 05 सदस्यीय टीम का गठन कर 25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि अभियुक्त के बारे में आखिरी सूचना वर्ष 2015 को गांव में होने की प्राप्त हुयी थी उसके बाद अभियुक्त अपने गांव से अपना मकान बेचकर चला गया था तो ऐसे में उसके बारे में किसी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलान्स से जानकारी मिलना संभव नहीं था। इसलिए अभियुक्त विनोद की गिरफ्तारी हेतु विशेष कार्य योजना बनाई गई जिसमें सिर्फ मैनुवल पुलिसिंग पर ही फोकस किया गया। इसके लिये एसटीएफ के दो कर्मचारियों को विगत 01 माह से अभियुक्त के आने-जाने-रहने के सभी सम्भावित स्थानों पर पतारसी सुरागरसी के लिये लगाया गया। इन दोनों कर्मचारियों द्वारा दिन रात मेहनत करने के पश्चात पता लगाया कि अभियुक्त विनोद कुमार वर्तमान में बिजनौर के टांण्डा षाहुवाला गांव में आम बाग का ठेका लेकर काम कर रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम को उपरोक्त पते पर भेज कर दबिश दलवाई जहां से अधिक विनोद कुमार को कल देर रात गिरफ्तार कर थाना लक्सर में लाकर दाखिल कर दिया गया है। अभियुक्त की पतारसी में कांस्टेबल रवि पंत की विशेष भूमिका रही है।

अभियुक्त की गिरफ़्तारी हेतु गठित टीम
1 निरीक्षक यशपाल बिष्ट
2 उप निरीक्षक विपिन बहुगुणा
3 उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट
4 अपर उप निरीक्षक देवेंद्र भारती
5 हेड कांस्टेबल देवेंद्र मंगाई
6 हेड कांस्टेबल प्रमोद
7 कांस्टेबल रवि पंत
8 कांस्टेबल दीपक चंदोला
9 कान्सटेबल कादर खान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!