ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमले में 12 की मौत 30 घायल, एक आतंकी भी ढेर देखें हमले का पूरा वीडियो

55

 

 

फायरिंग कर रहे एक आतंकी से अकेला ही भिड़ गया एक युवक बचाई कई ज़िंदगियां, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने युवक को बताया हीरो

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में 12 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हैं। मरने वालों में एक इजरायली नागरिक शामिल है, जबकि घायलों में एक बच्चा और दो पुलिस अधिकारी भी हैं। आस्ट्रेलिया पुलिस ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी हालत गंभीर है। एक हमलावर की पहचान पाकिस्तानी मूल के 24 वर्षीय नवीद अकरम के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस कमिश्नर एम. लैन्योन के अनुसार, बोंडी बीच पर सैकड़ों लोग हनुक्का यहूदी त्योहार की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। स्थानीय समयानुसार लगभग 6.30 बजे दो हमलावरों ने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आस-पास के इलाके में मिली कई संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है, इनमें एक हमलावर की कार में मिली आइईडी शामिल है। लैन्योन ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है और घायल लोग अभी भी अस्पतालों में आ रहे हैं।

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कैनबरा में पत्रकारों से कहा कि वह इस नरसंहार से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा, ”यह हनुक्का के पहले दिन यहूदी आस्ट्रेलियाई लोगों को निशाना बनाकर किया गया हमला है। यह यहूदी-विरोधी और आतंकी कृत्य है जिसने आस्ट्रेलिया के दिल पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा, ”मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, हम ¨हसा और नफरत के इस घिनौने कृत्य को खत्म करेंगे। यह राष्ट्रीय एकता का क्षण है, जिसमें सभी आस्ट्रेलियाई अपने यहूदी आस्ट्रेलियाई लोगों को गले लगाएंगे।’ लंदन पुलिस ने कहा कि वह देश में यहूदी स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाएगी।

एक हमलावर की राइफल छीनकर बचाई कई जिंदगियां

इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सफेद शर्ट पहने एक राहगीर गहरे रंग की शर्ट पहने एक आदमी की ओर दौड़ता हुआ दिख रहा है, जिसके हाथ में राइफल है। फिर वह पीछे से हथियारबंद आदमी को पकड़ लेता है। वह उससे राइफल छीन लेता है और फिर राइफल उसी आदमी की ओर तान देता है। गहरे रंग की शर्ट वाला आदमी अपना संतुलन खो देता है और एक ब्रिज की ओर पीछे हटने लगता है, जहां दूसरा हमलावार मौजूद था। लोग उस व्यक्ति को हीरो बता रहे हैं जिसने हमलावर से राइफल छीनकर कईं ¨जदगियां बचा लीं। इस व्यक्ति की पहचान अहमद अल अहमद के रूप में हुई है और उसे भी दो गोलियां लगी हैं। वह फल कारोबारी है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि जिस हमलावर से उसने राइफल छीनी थी, उसके बारे में बताया जा रहा कि वह पाकिस्तानी मूल का नवीद अकरम है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अहमद की प्रसंशा करते हुए कहा, ”वह आस्ट्रेलियाई हीरो है और उनकी बहादुरी ने लोगों की जान बचाई है।”