विवाद के दौरान हुई मार पीट की घटना मृतक युवक गंभीर रूप से हो गया था घायल
देहरादून। राजधानी में दो छात्र गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 23 मार्च रात में कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है।
सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल CHC प्रेमनगर पहुँचे, जहाँ घायल युवक दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून, उम्र – 22 वर्ष की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से उपचार हेतु दून अस्पताल लाते हुए घायल के परिजनों की घटना की सूचना दी गई, जो सूचना पर दून अस्पताल पहुँचे। इलाज के दौरान दून अस्पताल में घायल युवक की देर रात मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61 (2)/103(1)/191(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत है तथा कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके मध्य पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते दिनांक 23/03/2026 को दोनों पक्षों के मध्य आपस में विवाद व मारपीट की घटना हुई थी। अभियोग में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तो को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
हिरासत में लिए गये अभियुक्त :-
1- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष ( BBA 2nd year का छात्र)2- मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष (b.tech 3rd ईयर का छात्र)
3- शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष (b.tec 3rd ईयर का छात्र)
देहरादून। राजधानी देहरादून में छात्रों के दो गुटों के बीच चल रही रंजिश ने रविवार रात खूनी रूप ले लिया। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के 22 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार 23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दिव्यांशु जाटराना को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तुरंत सीएचसी प्रेमनगर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे दून अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 61(2), 103(1) और 191(2) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन छात्रों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी और मृतक एक ही यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और उनके बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वारदात के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में छात्रों के बीच बढ़ती गुटबाजी और हिंसक प्रवृत्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।










