कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, मिश्रा बने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

3

 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग–01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई तैनाती दी गई है।

जारी सूची के अनुसार हुए प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
IAS संजय कुमार (2014 बैच) को निदेशक–सेवायोजन के पद से हटाया गया है।

IAS नितेश गहरवार (2016 बैच) को अपर सचिव–उद्योग तथा निदेशक–राजकीय मुद्रालय, रुड़की बनाया गया है।

IAS नरेंद्र सिंह भंडारी (2016 बैच) को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी–पर्यटन विकास परिषद, देहरादून तथा निदेशक–सेवायोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IAS विनोद गिरी गोस्वामी (2017 बैच) को अपर सचिव–आवास एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी –भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

IAS प्रतीक जैन (2018 बैच) को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग पद से अवमुक्त करते हुए प्रबंध निदेशक–GMVN, मिशन निदेशक–जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक–नमामि गंगे तथा परियोजना निदेशक –KFW परियोजना का दायित्व दिया गया है।

IAS विशाल मिश्रा (2018 बैच) को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है।

PCS गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव–अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक–अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक–उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद तथा प्रबंध निदेशक–अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुरेश जोशी (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव–जनगणना बनाया गया है।

त्रिलोक सिंह मर्तोलिया (PCS) को आयुक्त, गन्ना चीनी के साथ-साथ प्रधान प्रबंधक –शुगर मिल, किच्छा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अजय प्रसाद राजवंशी (PCS) को प्रधान प्रबंधक–शुगर मिल, किच्छा से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी नियुक्त किया गया है।

शासन के अनुसार, संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूती और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।