शनिवार को राजधानी देहरादून के रायपुर थाने की हवालात में बंद सुनील रतूड़ी की मौत हो गई, मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश हो गए हैं
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पुलिस हवालात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। मृतक सुनील रतूड़ी सर्वे चौक स्थित युवा कल्याण कार्यालय में क्लर्क था। हिरासत में पीआरडी कर्मी की संदिग्ध मौत से उपजे बवाल के बाद रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी परमेन्द्र डोभाल ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रीयल जांच की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार,28 मार्च की दोपहर को पेट्रोल पंप पर नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पीआरडी कर्मी सुनील रतूड़ी को पुलिस ने हवालात में बंद किया था।
हवालात में कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। बेसुध अवस्था में सुनील रतूड़ी को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
गौरतलब है कि लाडपुर स्थित महादेव फ्यूल पेट्रोल पंप पर सुनील रतूड़ी द्वारा पेट्रोल भराने के बाद पैसे न देने और कर्मचारियों से अभद्रता करने की सूचना पुलिस को मिली थी।
मौके पर पहुंची चीता पुलिस ने पीआरडी कर्मी सुनील रतूड़ी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नशे में होने के कारण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस उसे वाहन सहित थाना रायपुर ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील रतूड़ी (42 वर्ष), निवासी 10 पीआरडी कॉलोनी, तपोवन रोड, देहरादून बताया। एल्कोहल जांच में उसके शरीर में 231.6 mg/100 ml अल्कोहल पाया गया। इस पर पुलिस ने उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया कि थाने में भी सुनील रतूड़ी का व्यवहार आक्रामक बना रहा और वह लगातार हंगामा करता रहा। काफी समझाने के बावजूद जब वह शांत नहीं हुआ, तो पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। कुछ समय बाद निगरानी के दौरान वह बेहोशी की हालत में मिला, जिसके बाद उसे तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचित किया गया। मृतक का पंचायतनामा मजिस्ट्रेट द्वारा भरा जाएगा तथा पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डोभाल नेएसपी ग्रामीण को जांच सौंपते हुए रायपुर के थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया है। डोभाल ने कहा कि दून पुलिस मानवाधिकारों का पूरा पालन कर रही है। पीआरडी कर्मी सुनील रतूड़ी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। शराब के नशे में धुत्त सुनील रतूड़ी को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय हवालात में डाल देने से भी पुलिस की लापरवाही सामने देखी जा रही है।
देहरादून। राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है, जिससे हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, लाडपुर स्थित पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में हंगामा करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था, जिसकी बाद में अस्पताल में मृत्यु हो गई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को थाना रायपुर को सूचना मिली कि लाडपुर स्थित महादेव फ्यूल पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे नहीं दे रहा है और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नशे की हालत में होने के कारण नहीं माना। पुलिस उक्त व्यक्ति को उसके वाहन सहित थाने ले आई, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील रतूड़ी (45 वर्ष), निवासी तपोवन रोड, देहरादून बताया। सांस परीक्षण (अल्कोहल मीटर) में उसकी शराब की मात्रा 231.6 mg/100ml पाई गई, जिसके आधार पर उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, काफी समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ। इसी दौरान उसके एक परिचित को थाने बुलाया गया, लेकिन वह बिना जमानत लिए वापस चला गया।जिसके बाद आरोपी को हवालात में रखा गया, जहां कुछ समय बाद निगरानी के दौरान वह बेहोशी की हालत में पाया गया। पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचित किया गया। मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा कराया जाएगा, जिसकी पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जाएगी।मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष रायपुर व थाने पर नियुक्त 03 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन स्थानांतरित किय गया, जिससे प्रकरण की जाँच प्रभावित न हो सके।











