कनेक्शन लगाने की एवज में रिश्वत लेते लाइनमैन व हेल्पर लाइनमैन रंगे हाथों गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। सतर्कता विभाग ने लाइनमैन व हेल्पर लाइनमेंन विद्युत विभाग, उपखण्ड मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून को बिजली कनेक्शन लगाने की एवज में 4,500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि मेरे मकान को बने हुये 10 साल हो गये हैं पहले मेरे मकान में बिजली मीटर का कनेक्शन मेरे बेटे के नाम पर था। मैने 22 फरवरी 2024 को अपने नाम से एक किलोवाट का नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अपने क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय में आवेदन किया था। तदुपरांत मेरे द्वारा क्षेत्र के लाईनमैन शशेन्द्र सिंह रावत से संपर्क किया गया तो शशेन्द्र रावत अपने साथी प्रमोद के साथ मेरे आवास पर आये और बताया कि आपका कनेक्शन तो निरस्त हो गया तथा दोबारा जल्दी कनेक्शन लगाने के नाम पर रू. 5000 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता उसके विरूद्द कानूनी कार्यवाही चाहती है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। 7 मई को शशेन्द्र सिंह रावत, लाईनमैन और प्रमोद, हेल्पर लाईनमेंन, को विद्युत विभाग, उपखण्ड मोहनपुर प्रेमनगर देहरादून को महेन्द्र चैक, प्रेमनगर देहरादून से शिकायतकर्ती से रू0 4,500 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!