करवाचौथ पर महिलाओं को मिला अवकाश, देर रात जारी हुआ आदेश

Astitva Times Desk
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं के लिए देर रात को अवकाश की घोषणा कर दी है। आज शुक्रवार, 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा, जिसे लेकर महिलाएं पूरे दिन अवकाश की उम्मीद लगाए बैठी थीं। जिसका आदेश शासन ने देर रात जारी कर दिया।

देहरादून समेत प्रदेशभर में करवा चौथ की तैयारियों को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। देर रात तक मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक जगह-जगह मेहंदी लगाने वालों की भीड़ जुटी रही। बाजारों को रंगीन लड़ियों से सजाया गया है। पूजन सामग्री, साज-सज्जा के सामान और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।

रात 11 बजे तक देहरादून के पलटन, राजपुर रोड, पटेलनगर, और प्रेमनगर जैसे क्षेत्रों में ट्रैफिक की रफ्तार भी बाजारों की भीड़ के कारण धीमी रही। दुकानदारों का कहना था कि इस बार करवा चौथ पर बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!