कलयुग : ससुर ने बेटे की पत्नी से मंदिर में रचाई शादी

MS Malik
By
2 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने ही बेटे की पत्नी से शादी रचा ली है। ससुर और बहू की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है‚ जो भी इन फोटो को देख रहा है वह हैरानी जता रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव निवासी कैलाश यादव की उम्र 70 वर्ष है। बताया जा रहा है कि कई साल पहले उनके तीसरे बेटे की मौत हो गई थी‚ जिसके बाद उसकी पत्नी पूजा जिसकी उम्र 28 साल है का विवाह कैलाश यादव ने कहीं और करा दिया। लेकिन ससुराल में पूजा की बात नहीं बन पाई। इसके बाद कैलाश यादव ने बहू से शादी ली।

हालांकि इससे पहले दोनों परिवारों को जब इस बारे में पता चला तो विरोध दर्ज किया गया। इसके बाद कैलाश यादव ने बहु पूजा के साथ मंदिर में जाकर शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि कैलाश यादव की पत्नी का 12 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। कैलाश यादव के चार बच्चे थे‚ इनमें पूजा तीसरे नंबर के बेटे की बहू थी‚ लेकिन कुछ महीने पहले अचानक उसके पति की मौत हो गई। इस बीच ससुर का बहु पर दिल आ गया और उसने समाज की सभी बंधनों को तोड़ते हुए बेटे की बहू से मंदिर में जाकर शादी रचा ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!